Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 10,000 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी बिट्टू माँझी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

  थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 10,000 रूपये को जप्त किया गया एवं आ...

 


थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 10,000 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी बिट्टू माँझी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध रुप से बेचने बाले नशीले पदार्थों पर रोक लगाने हेतु एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देश जारी कर थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनंन्द राय के मार्गदर्शन में अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द कार्यवाही करते हुये दिनांक 29.08.2026 को थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भटनावर डांगबर्बे रोड पर डाँगबर्बे मोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा टीम तैयार कर भटनावर डागवर्वे रोड पर रवाना किया गया तो आरोपी को हमराह फोर्स की मदद से पकडकर उसके कब्जे से 2 प्लास्टिक की कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची 50 - 50 लीटर कुल शराब 100 लीटर कीमती 10,000 रूपये की मौके से जप्त कर आरोपी बिट्टू माँझी पुत्र रमेश माँझी उम्र 22 साल निवासी भटनावर चौकी भटनावर थाना पोहरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।


सराहनीय कार्यवाही : - निरी. रवि चौहान, उपनिरी सीमा धाकड, प्र. आर. 538 सुरेन्द्र भगत, आरक्षक 960 अरूण विक्रम जादौन, आरक्षक 04 सुनील धाकड, आर.920 अशोक बटोलिया की सराहनीय की विशेष भूमिका रही।

No comments