Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कोतवाली पुलिस व्दारा शिवपुरी में स्मैक बेचने की नियत से घाटौली जिला झालावाड राजस्थान से आये आरोपी को 38.50 ग्राम स्मैक कीमती 10,00,000रु. के साथ धर दबोचा।

कोतवाली पुलिस व्दारा शिवपुरी में स्मैक बेचने की नियत से घाटौली जिला झालावाड राजस्थान से आये आरोपी को 38.50 ग्राम स्मैक कीमती 10,00,000रु. के...




कोतवाली पुलिस व्दारा शिवपुरी में स्मैक बेचने की नियत से घाटौली जिला झालावाड राजस्थान से आये आरोपी को 38.50 ग्राम स्मैक कीमती 10,00,000रु. के साथ धर दबोचा।

*आरोपी से स्मैक, एक मोटर सायकिल कीमती 50,000रु. व एक मोबाइल कुल कीमती 10,55,000रु. का मशरूका जप्त कर आरोपी रवि जोगी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को शिवपुरी को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थों का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।


जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र मे कार्यवाही की गई है।


दिनांक 01.09.26 को सिंहनिवास पुल के पास दौराने वाहन चैकिंग एक मोटर सायकिल काले रंग की डीलक्स बिना नम्बर की गुना तरफ से सिंहनिवास पुल के नीचे आती दिखी जो मोटर सायकिल चालक पुलिस को देख अपनी मोटर सायकल पीछे कर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा।


उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रवि जोगी पुत्र रमेशचन्द्र जोगी उम्र 32 साल नि0 घाटौली थाना घाटौली तहसील इकलेरा जिला झालावाड राजस्थान का होना बताया जो कमर पर काले भूरे रंग का कमरबंद बैग बांधे हुये था जो बैग की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 38.50 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 10,00,000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये जा रहा था। आरोपी से मौके पर मोटर सायकिल, एमआई कम्पनी का मोबाइल व स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 675/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से जप्त किये गये स्मैक एवं मोटर सायकिल व मोबाइल की कीमत कुल 10,55,000 रु. है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।


उक्त आरोपी थाना कोतवाली के अप.क्र. 670/26 एवं 673/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था उक्त प्रकरणों में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है तथा शिवपुरी शहर में स्मैक विक्रय करने के धंधे में संलिप्त था जो आरोपी पर थाना कोतवाली पर एनडीपीएस के तीन अपराध दर्ज है।


कोतवाली पुलिस व्दारा विगत तीन दिवस में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर ताबडतोड कार्यवाही की आरोपीगण से 72.35 ग्राम स्मैक कीमती 1760000रु. की जप्त की गयी है एवं आरोपीगण से तीन वाहन एक बोलेरो गाडी व दो मोटर सायकिल एवं एक मोबाइल जप्त किया है।


शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 475 नरेश दुबे, प्र.आर. 182 दिनेश सिंह, प्र.आर. 192 महाराज सिंह, आर. 151 राहुल रजक, आर. 948 विजय निगम, आर. 528 महेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।

No comments