Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना सुरवाया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 103/20 में 06 वर्षों से फरार 3-3 हजार रुपये के इनामी आरोपियों दीवान सिंह गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना सुरवाया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 103/20 में 06 वर्षों से फरार 3-3 हजार रुपये के इनामी आरोपियों दीवान सिंह गुर्जर एवं रामहेत...




थाना सुरवाया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 103/20 में 06 वर्षों से फरार 3-3 हजार रुपये के इनामी आरोपियों दीवान सिंह गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अधिक से अधिक वारंट तामील कराने हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी.प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया व उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 30.09.26 को थाना सुरवाया के धारा 173 (8) जा. फौं. के तहत विवेचनाधीन अप.क्र.103/20 धारा 147, 148, 149, 307, 302 ताहि एवं 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट में, 3-3 हजार रुपये के फरारी इनामी आरोपीगण दीवान सिंह पुत्र पीतम सिंह गुर्जर उम्र 61 वर्ष, रामहेत पुत्र नारायण गुर्जर उम्र 51 वर्ष निवासीगण ग्राम झाऊ थाना भितरवार जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया।


सराहनीय भूमिका – उक्त कार्य में उनि प्रियंका पाराशर, सउनि सत्येन्द्र सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर कबीर, केशव तिवारी, आरक्षक देशराज राठौर, सहदेव तोमर, महिला आरक्षक ज्योति वंशकार एवं प्रधान आरक्षक चालक राजेन्द्र यादव की मुख्य भूमिका रही है।

No comments