Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अपराध क्र.223/26 में पीड़िता के साथ बलात्कार करने एवं अश्लील वीडियो फोटेज वायरल कर्ने की धमकी देकर ब्लेकमेंलिगं करने बाले आरोपी धर्मवीर परिहारको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

  थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अपराध क्र.223/26 में पीड़िता के साथ बलात्कार करने एवं अश्लील वीडियो फोटेज वायरल कर्ने की धमकी देकर ब्लेकमेंलिगं कर...

 


थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अपराध क्र.223/26 में पीड़िता के साथ बलात्कार करने एवं अश्लील वीडियो फोटेज वायरल कर्ने की धमकी देकर ब्लेकमेंलिगं करने बाले आरोपी धर्मवीर परिहारको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



दिनांक 13.10.26 को पीडिता द्वारा थाना फिजीकल पर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि करीबन 2 वर्ष पूर्व आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र सुघर सिंह परिहार उम्र 22 साल नि. ग्राम रामखेडी थाना बैराड जिला शिवपुरी द्वारा पिडिता को करौदी सम्पेबल स्थित अपने किराय के कमरे में बुला कर उसकी चाय में नशीला पादर्थ मिला कर पिलाया गया जिससे पीडिता बेहोश हो गई उसके बाद आरोपी द्वारा पीडिता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा पिडिता की अश्लील वीडियो फोटो भी बना ली थी।


आरोपी द्वारा पिडिता की अश्लील वीडियो फोटो के वायरल करने की धमकी दे कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये गये, आरोपी की प्रताडना से तंग आकर पीडिता ने आरोपी की बात मानने से इंकार कर दिया जिससे क्रोधित होकर आरोपी द्वारा पीडिता के अश्लील वीडियो फोटो पीडिता के भाई व अन्य परिचितों के मोबाईल पर प्रेषित कर दिये । पिडिता की उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना फिजीकल पर अप.क्र.223/26 धारा 64(2)(i), 64(2)(m), 351(3) बी.एन.एस. 67(ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी फिजीकल अविनाश सिंह राठौड को आरोपी के तत्काल गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिये गये । 


पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर 

दिनांक 15.10.2026 को फिजीकल पुलिस द्वारा आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र सुघर सिंह परिहार उम्र 22 साल नि. ग्राम रामखेडी थाना बैराड जिला शिवपुरी को उसके ताऊ के लडके के किराय के घर करौंदी से गिरफ्तार कर उसका मोबाईल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है । आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र सुघर सिंह परिहार को आज दिनांक 16.10.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेजा गया है।  


सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड, उनि रामेन्द्र सिंह चौहान, उनि छाया राय, महिला आर.1028 रानी तोमर, आर.721 नरेन्द्र राठौर, प्रआर.340 विजय सेंगर की सराहनीय भूमिका रही है ।

No comments