Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये हाथ भट्टी की 15 लीटर जहरीली शराब के साथ मोहना निवासी आरोपी उमेश कंजर को गिरफ्तारी किया गया एवं आरोपी से जहरीली शराब व मोटर सायकल जप्त कर अपराध कायम किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया।

थाना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये हाथ भट्टी की 15 लीटर जहरीली शराब के साथ मोहना निवासी आरोपी उमेश क...



थाना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये हाथ भट्टी की 15 लीटर जहरीली शराब के साथ मोहना निवासी आरोपी उमेश कंजर को गिरफ्तारी किया गया एवं आरोपी से जहरीली शराब व मोटर सायकल जप्त कर अपराध कायम किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रुप से रोक लगाने के लिये अपराधियों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई पुनीत वाजपेयी व्दारा अवैध गतिविधियों पर रोकर लगाने के लिये एक टीम गठित की गयी, दिनांक 26.11.26 को थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति बछोरा का कच्चा रास्ता शिवपुरी के पास शराब विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को बछोरा की तरफ रवाना किया, मौके पर एक व्यक्ति मोटर सायकिल पर सफेद प्लास्टिक की कट्टी लिये खडा मिला जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम उमेश पुत्र बलराम कंजर उम्र 22 साल नि0 वार्ड क्रमांक 17 बरसाना कंजर वस्ती मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया हाथ में लिये प्लास्टिक की कट्टी को चैक किया तो उसमें हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब करीबन 15 लीटर पायी गयी जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था। बाद आरोपी से मौके पर शराब जप्ती व मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 07 जेड डब्लू 3090 कीमती 80000रु. की जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी व आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 904/26 धारा 49क, 34(1) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, प्रआर0 692 अजेन्द्रसिह, आर0 309 शिवकुमार, आर0 803 बृजेश जादौन की विशेष भूमिका रही।

No comments