*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर मे भ्रमण कर कानून एवं यातायात व्यवस्थाओं का जाय...
*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर मे भ्रमण कर कानून एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*भ्रमण के दौरान बाजार के मुख्य मार्गों का एवं माधव चौक पर पहुंचकर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यवाही करने एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।*
आज दिनांक 06.11.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा शहर में त्योहारों के मद्देनजर शहर में भ्रमण करते हुये यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आज दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुये मधाव चौक पहुंची जिसमें भीड़ बाली जगहों पर यातायात की सुगमता के लिये व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इसके बाद माधव चौक चौराहे पर वाहनों को व्यवस्थित करने संबंध में यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान आमजन से कानून व्यवस्था एवं शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर लोगों को शांति बनाये रखने के लिये समझाइस दी गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपावली त्योहार में शांति, सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को इलाके में भ्रमण करने, वाहन चैकिंग लगाने, वाजार एवं भीड़ बाली जगहों पर पुलिस बल की तैनाती करने संबंधी निर्देश दिये हैं, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव को शहर एवं बाजार में यातायात व्यवस्था को बनाने के लिये वाहनों के प्रवेश एवं पार्किंग संबंधी निर्देश दिये।


No comments