Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

अभियान अभिमन्यु-3 के तहत महिला थाना शिवपुरी के द्वारा नवदुर्गा पाण्डालों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया

अभियान अभिमन्यु-3 के तहत महिला थाना शिवपुरी के द्वारा नवदुर्गा पाण्डालों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया । *ज...



अभियान अभिमन्यु-3 के तहत महिला थाना शिवपुरी के द्वारा नवदुर्गा पाण्डालों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया




*जिले के थानों द्वारा मुहीम चलाकर लोगों को महिलओं पर होने बाले अपराधों के खिलाफ बोलने एवं न्याय दिलाने के लिये लोगों को प्रेरित किया ।*


"अभिमन्यु-3" के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के निर्देशन में महिला पुलिस जिला शिवपुरी में आज दिनांक 26.09.25 को विशेष जागरूकता अभियान थाने के अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा नवदुर्गा पाण्डाल गांधी पार्क शिवपुरी में कार्यकम आयोजित किया गया जिसमें महिला/पुरूषों को अभियान से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई। निरीक्षक सोनम रघुवंशी थाना प्रभारी महिला थाना शिवपुरी, उनि प्रियंका पाराशर तथा महिला थाने के अन्य कर्मचारियों द्वारा नवदुर्गा झांकी पाण्डाल में उपस्थित जनसमुदाय को पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से अभियान के संबंध में समझाया गया तथा असली हीरो एवं राहबीर योजना के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूकता अभियान के विषयो पर चर्चा की गई। सेल्फी पॉइन्ट पर फोटोग्राफ निकलवाये। उक्त कार्यक्रम मे लगभग 300-350 महिला/पुरुष उपस्थित रहे तथा थाना बामोरकला, बैराढ, कोलारस, करैरा, सीहोर, दिनारा, रन्नोद, मायापुर के पुलिस अधि/कर्मचारियों द्वारा स्कूली बच्चो, छात्रावास के बच्चों तथा नवदुर्गा झांकियों में उपस्थित जन समुदाय को अभिमन्यु अभियान के उददेश्यों से अवगत कराते हुए पोस्टर वितरण कर महिलाओ एवं बालिकाओ के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलु हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक किया गया। इसी क्रम मे थानों के द्वारा थाना स्तर पर अपने आसपास के कस्वों आवाशीय क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों मे जाकर लोगों से संपर्क किया । पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान अभिमन्यु के बारे मे लोगों को वस्तृत रुप बताया गया । लोगों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने बाले अपराधों के बारे मे जागरुक किया एवं एसे अपराधों मे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ खड़े होकर उनके लिये आबाज उठाने के लिये जागरुक किया गया है ।

No comments