थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 77/2026 मे नावालिक बालिका को बहला फुसला कर ले जाने एवं बलात्कार करने के आरोपी धर्मेन्द्र योगी को ग...
थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 77/2026 मे नावालिक बालिका को बहला फुसला कर ले जाने एवं बलात्कार करने के आरोपी धर्मेन्द्र योगी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जेल वारंट प्राप्त कर उपजेल पिछोर दाखिल किया।
दिनांक 15.03.2026 को फरियादी ने अपनी पुत्री निवासी वार्ड न. 05 टेकरी मंदिर के पीछे खनियाधाना थाना खनियाधाना ने थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया की संदेही धर्मेन्द्र योगी पुत्र पीतम योगी निवासी ग्राम बरधमा थाना बसई जिला दतिया के विरूध्द अपनी लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने कि रिपोर्ट की थी । जिस पर से थाना खनियाधाना पर अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचन अपहृता को दस्तयाव कर मेडीकल परीक्षण व कथन के आधार पर धारा 64 (2) (एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पाँस्को एक्ट की इजाफा की गई ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने मे थाना खनियाधाना को सफलता हांसिल हुई है ।
दौराने विवेचना मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 19.03.2026 को आरोपी धर्मेन्द्र योगी पुत्र पीतम योगी उम्र 23 साल निवास ग्राम बरधमा थाना बसई जिला दतिया को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.03.2026 माननीय न्यायालय पेश किया जेल वारंट प्राप्त होने पर उप जेल पिछोर दाखिल किया गया ।
सराहीनय भूमिका - निरीक्षक केदार सिंह यादव थाना प्रभारी , उनि, अरविंद सिंह चौधरी , सउनि रामसिंह भिलाला , प्रआर. नीतू सिंह , प्रआर. हीरा सिंह पाल, प्रआर. नरेन्द्र सिंह पाल , आर. जयवीर गुर्जर ,आर. संदीप जाटव , आर. रवि बाथम , आर. योगेन्द्र सिंह , आर. हेमसिंह , आर. अनूप कुमार , आर. दीपक किरार , आर. उमेश लोधी , आर. रवि बाथम , आर. अरविंद सिंह कौरव , आर. देवेश जाटव , आर. अरूण शर्मा की सराहीनय भूमिका रही।

No comments