Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी कमलेश राय के खेत पर बने कमरे से कुल 24 पेटी 216 बल्क लीटर अबैध शराब कीमती 01 लाख 20 हजार की बरामद कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी कमलेश राय के खेत पर बने कमरे से कुल 24 पेटी 216 बल्क लीटर अबैध शराब कीम...



थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी कमलेश राय के खेत पर बने कमरे से कुल 24 पेटी 216 बल्क लीटर अबैध शराब कीमती 01 लाख 20 हजार की बरामद कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अबैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम मे दिनांक 01.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि कमलेश राय पिता वनमाली राय निवासी टीला का अपने कुआ पर बने कमरे में अवैध शराब रखे हुये हैं। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने हेतु मुखविर के बताए स्थान वनमाली के कुआ पर पहुँचे जहाँ पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश राय पिता वनमाली राय उम्र-45 वर्ष निवासी-ग्राम टीला का होना बताया हमराही फोर्स के समक्ष कमरे की विधिवत तलाशी ली गयी तो भूसा वाले कमरे में अवैध शराब के 24 गत्ते के कार्टून रखे मिले खोलकर चैक किया तो प्रत्येक कार्टून में देशी मदिरा प्लेन शराब के 50-50 क्वार्टर भरे हुये शीलबंद प्रत्येक क्वार्टर में 180 एम.एल. मदिरा भरी हुयी मिली कुल क्वार्टर संख्या 1200 एवं मदिरा की कुल मात्रा 216 बल्क लीटर कुल कीमती करीबन एक लाख बीस हजार रूपये की शराब रखी मिली संदेही कमलेश राय से शराब रखने व बेचने के संबंध में वैध लायशेंस चाहा गया तो उसने अपने पास कोई लायशेंस नहीं होना बताया। आरोपी से अवैध शराब की कुल 24 पेटी बरामद की गई। आरोपी का कृत्य धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होने से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 223/26 धारा 34(2) म.प्र. आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

बरामद माल- 01. देशी प्लेन मदिरा की 24 पेटी कीमती 01 लाख 20 हजार रुपये।

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरणसिंह, प्रआर0 891 डैनी कुमार, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर 117. रामअवतार गुर्जर, आर 822 जितेन्द्र कुमार थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

No comments